search

O’ Romeo OTT Release: थिएटर रन के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ओ रोमियो, फैंस हुए एक्साइटेड

LHC0088 5 hour(s) ago views 327
  

ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज से 12 साल पहले विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर हैदर नाम की एक मास्टरपीस फिल्म लेकर आए। इसके बाद ये जोड़ी फिर साथ नजर आई ओ रोमियो (O\“Romeo) के सेट पर जोकि 13 फरवरी, 2026 को रिलीज हुई।

वैलेंटाइन्स के टाइम पर रिलीज हुई ये फिल्म कोई ट्रेडिशनल लव स्टोरी नहीं है लेकिन फिर भी ये आपको प्रभावित करेगी। अंडरवर्ल्ड की कहानी कहती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में छा गया O Romeo, शाहिद कपूर की फिल्म ने तीन दिन के कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ा दिया गर्दा
अब तक कितना हुआ कलेक्शन?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 12 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 7 दिनों में इसका कलेक्शन 47.93 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ये आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

  
किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

जो दर्शक फिल्म को थिएटर्स में एंजॉय नहीं कर पाए हैं उनके लिए खुशखबरी है। फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी पता चल गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके डिजिटल राइट्स खरीदें हैं। इसका मतलब ये हुआ कि थिएटर रन पूरा करने के बाद फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कोई भी मूवी थिएटर्स में 8 हफ्ते पूरे करने के बाद ओटीटी पर आ जाती है। उस हिसाब से ओ रोमियो अप्रैल 2026 में ओटीटी पर रिलीज होगी।

  
विक्रांत मैसी भी फिल्म में आए नजर

कास्ट में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, राहुल देशपांडे और विक्रांत मैसी स्पेशल अपियरेंस में नजर आए। शाहिद ने फिल्म में मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें- वर्किंग-डे में O Romeo ने जमाई Box Office पर धाक, छठे दिन किया मोटा Collection
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163155