search

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा 25 को संभावित, सीमा सुरक्षा को लेकर बढ़ी सक्रियता

LHC0088 1 hour(s) ago views 196
  

Sitamarhi Police Review: केंद्रीय गृह मंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फाइल फोटो  






संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Indo Nepal Border Security: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर सतर्कता तेज हो गई है।

संभावित कार्यक्रम के मद्देनज़र तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बुधवार देर रात भारत–नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने सोनबरसा थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारियों और प्रतिनियुक्त पुलिस बल को रात्रि गश्ती बढ़ाने, सघन वाहन जांच अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
समन्वय बढ़ाने पर भी बल

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी बल दिया गया। संयुक्त गश्ती तेज करने और सूचनाओं के त्वरित आदान–प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को गृह मंत्री का मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मोतिहारी में आगमन संभावित है। इसी संभावना को देखते हुए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकीय स्थिति को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, हालांकि पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने डेमोग्राफी को लेकर किसी विशेष समीक्षा से इंकार करते हुए इसे नियमित सुरक्षा निरीक्षण का हिस्सा बताया है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
अमित शाह के आगमन को लेकर अवकाश रद

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के प्रस्तावित सीतामढ़ी दौरे को देखते हुए पुलिस विभाग में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के आदेश पर विशेष परिस्थिति को छोड़कर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक रद कर दिए गए हैं। विशेष मामलों में अवकाश की स्वीकृति केवल पुलिस अधीक्षक स्तर से ही दी जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163059