सबसे पॉपुलर टीवी शो जिसमें दिखा लाइव एक्शन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के बच्चे पढ़ाई और खेल-कूद के बीच TV देखने के लिए भी क्रेजी रहते थे। उस वक्त क्रेज सिर्फ कार्टून शोज का नहीं था, बल्कि चिल्ड्रन बेस्ड सीरियल्स भी काफी पसंद किए जाते थे।
2000 के दशक में एक ऐसा ही शो आया था जिसने 90s के बच्चों को अपना दीवाना बना दिया था। यह शो न सिर्फ एंटरटेन करता था, बल्कि समझदारी का पाठ भी पढ़ाता था।
लाइव एक्शन शो ने टीवी पर किया राज
यह एक ऐसा लाइव-एक्शन शो आया जिसने बच्चों को जासूसी और \“जुगाड़\“ का असली मतलब समझाया। यह शो एक साल तक टीवी पर राज करता रहा। कलाकार कम थे, लेकिन किरदार दमदार थे। कहानी एक कॉमिक कैरेक्टर की थी जिसे छोटे पर्दे पर बड़ी उम्दा तरीके से उतारा गया था।
कार्टूनिस्ट ने किया था क्रिएट
हम जिस शो की बात कर रहे हैं, वो है \“चाचा चौधरी\“ (TV Show Chacha Chaudhary)। इस शो को बनाने वाले प्राण कुमार शर्मा (Pran Kumar Sharma) थे जो भारतीय कॉमिक वर्ल्ड के सबसे सक्सेसफुल और पॉपुलर कार्टूनिस्ट थे।
प्रधान जी बने थे चाचा चौधरी
उन्होंने पहले \“चाचा चौधरी\“ और साबू का कॉमिक कैरेक्टर बनाया और फिर इसे टीवी पर उतारा। 13 मई 2002 को सहारा वन पर \“चाचा चौधरी\“ शो आया और 2003 तक यह टीवी पर राज करता रहा। इस शो में ज्यादा कलाकार नहीं थे। शो में मुख्य भूमिका \“पंचायत\“ के प्रधान जी उर्फ रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने निभाई थी।
चाचा चौधरी की स्टार कास्ट
\“चाचा चौधरी\“ में रघुबीर यादव ही चाचा चौधरी के कैरेक्टर में नजर आए। वहीं, उनके दोस्त साबू का किरदार प्रवीण कुमार ने निभाया। शो में माधुरी संजीव, जाहिदा परवीन और कवि कुमार आजाद जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
यह भी पढ़ें- फिल्मों से रिजेक्शन, TV ने बचाया करियर, पति सुपरस्टार...80s की एक्ट्रेस को मुश्किल से मिला काम!
कुल कितने आए थे चाचा चौधरी के एपिसोड
चाचा चौधरी एक लाइव एक्शन ड्रामा था जिसे मल्टी-कैमरे के साथ शूट किया गया था। इस शो के दो सीजन आए और कुल 415 एपिसोड के साथ इसने नन्हे दर्शकों के बीच ऐसी पॉपुलैरिटी बनाई कि आज भी लोगों की जुबान पर चाचा चौधरी का नाम आम है।
क्या थी चाचा चौधरी की कहानी?
इस शो का कॉन्सेप्ट भी बहुत अच्छा था। इसमें दिखाया गया था कि चाचा चौधरी एक समझदार बूढ़े आदमी हैं जो अलग-अलग प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बताते हैं और अपने दोस्त साबू के साथ विलेन को हराकर लोगों की मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- 90s के इस सुपरहिट शो का नाम \“लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स\“ में है दर्ज, एक हफ्ते में मिली थीं 14 लाख चिट्ठियां |