search

ऑनलाइन ड्रा में आठ किसानों की बल्ले-बल्ले, ट्रैक्टरों के लिए तीन लाख की मिलेगी सब्सिडी

Chikheang 2026-2-20 16:28:27 views 740
  

आठ किसानों को तीन लाख की मिलेगी सब्सिडी। जागरण



जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में स्टेट प्लान स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ट्रैक्टर अनुदान के लिए ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। इस योजना का उद्देश्य उन किसानों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के कारण भारी मशीनरी नहीं खरीद पाते।

कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिले में 147 आवेदन प्राप्त हुए थे।
ऑनलाइन ड्रा किया गया

विभाग द्वारा जिले के लिए आठ ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसका विभागीय पोर्टल पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा किया गया। ड्रा में आठ किसानों का चयन किया गया, जिसमें शमशेर मदीना, दलबीर दुराना, विजय कुमार पबनेरा, खुशी राम पबनेरा, राजकुमार ठसका, सुशील मातंड, सुखबीर शेखपूरा, रामसिंह शेखपुरा का नाम शामिल है।

वहीं, अब इन किसानों को सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में स्कीम संबंधित दस्तावेज जमा करवाने उपरांत विभागीय अप्रूवल दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब नए रूप में दिखेगा सोनीपत रेलवे स्टेशन, होली के बाद यात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. कुलदीप दहिया, सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा, बागवानी विभाग से ब्रज वेकरिया, प्रगतिशील किसान जयसिंह रोहट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा व किसान मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244