search

यमुनानगर में सोलर पैनल लगाने पर मिल रही सब्सिडी, भारी बिजली बिल से राहत; ऐसे उठाएं पीएम सूर्य घर योजना का लाभ

cy520520 Yesterday 16:28 views 946
  

पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य सस्ती, स्वच्छ बिजली



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर में घरों के छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए पात्र परिवारों को सब्सिडी दी जा रही है। इससे बिजली बिल में कमी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही हर घर रोशनी का सपना साकार करना है।

डिप्टी कमिश्नर (DC) प्रीति ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ते हुए सस्ती व स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से गरीब वर्ग की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगी। सोलर पैनल से खपत से अधिक बिजली बनने पर अतिरिक्त यूनिट उपभोक्ता के खाते में समायोजित होंगी और उसका भुगतान सरकार करेगी, जिससे ऊर्जा खर्च लगभग शून्य हो सकेगा।

उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता नरेन्द्र कुमार ने बताया कि दो किलोवाट का सिस्टम प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट और मासिक करीब 300 यूनिट बिजली देता है। प्रति किलोवाट 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट या अधिक पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी है।

जानकारी के अनुसार, 3 लाख वार्षिक आय वाले परिवारों को 2 किलोवाट पर 50 हजार रुपये तक अतिरिक्त राज्य सहायता मिलेगी। पात्र लाभार्थी निकटतम उपमंडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160879