search

सीतामढ़ी का प्लास्टिक अब बक्सर में बनेगा कमाई का जरिया, लोगों को मिलेगा रोजगार

Chikheang 5 hour(s) ago views 989
  

बक्सर में होगा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रसंस्करण। (सांकेतिक फोटो)



संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। सीतामढ़ी जिले के चार प्रखंडों से इकट्ठा कचरा में से निकाले गए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रसंस्करण बक्सर में होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय युवकों को रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत सीतामढ़ी के चार प्रखंडों, बाजपट्टी, रुन्नीसैदपुर, डुमरा और रीगा में एकत्र सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण के लिए बक्सर की राय इंडस्ट्री के साथ औपचारिक अनुबंध (एमओयू) हुआ है।

प्रक्रिया के अनुसार, प्लास्टिक को सीतामढ़ी में काटकर पैक किया जाएगा और बक्सर के ढकाइच स्थित इंडस्ट्री में भेजा जाएगा, जहां इससे पार्क बेंच, कुर्सी, टेबल, बुक-शेल्फ जैसे टिकाऊ उत्पाद तैयार होंगे।

जिला प्रशासन इन उत्पादों की खरीद की गारंटी दे रहा है, जिससे बाजार की कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही, स्वच्छताग्राहियों को मासिक 10 किलो प्लास्टिक उपलब्ध कराने की बाध्यता से कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।लाभ वितरण में 70% हिस्सा सीतामढ़ी प्रशासन को और 30% इंडस्ट्री को मिलेगा।

प्रबंध निदेशक संजीत राय, जो आईआईटी मैकेनिकल की पढ़ाई के बाद विदेशी नौकरी ठुकराकर गांव में उद्योग स्थापित कर \“वेस्ट टू बेस्ट\“ की दिशा में कार्यरत हैं, ने इस साझेदारी को पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें- सिंगल यूज प्लास्टिक से बनेंगे बेंच-टेबल, सीतामढ़ी प्रशासन का राय इंडस्ट्री से एमओयू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165153