search

रायबरेली में कर्मयोगी ट्रेनिंग कोर्स से प्रशिक्षित होंगे 400 से अधिक कर्मी, प्रतिभागियों को मिलेगा सर्टिफिकेट

cy520520 3 hour(s) ago views 1074
  

कर्मयोगी प्रशिक्षण कोर्स से प्रशिक्षित होंगे 400 से अधिक कर्मी।



जागरण संवाददाता, रायबरेली। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में कर्मियों के कौशल विकास और कार्य दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से \“कर्मयोगी\“ प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जाएगा। डिपो प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

डिपो में तैनात लगभग 400 से अधिक चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से इस कोर्स में शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

इसके संचालन के लिए छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी, उपस्थिति, पाठ्य सामग्री वितरण और मूल्यांकन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कर्मयोगी कोर्स के माध्यम से कर्मचारियों को अनुशासन, व्यवहार कुशलता, यात्रियों से संवाद, समय प्रबंधन और सेवा भावना से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही विभागीय नियमों, सुरक्षा मानकों और आपात स्थिति में कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि इस पहल से कर्मचारियों की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्रशिक्षण के लिए बस स्टेशन पर भूपेंद्र सिंह व आनंद कुमार व कार्यशाला में रामबाबू, अर्श अंसारी, अंकुश, अंशुमान को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- होली पर परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, इस वजह से ल‍िया गया फैसला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160673