लिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल. Concept Photo
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। नाबालिग की शिकायत पर थाना पुलिस ने आराेपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान के अनुसार, वह देर शाम टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के चाचा के घर गई थी। चाचा ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता खुद बीते 17 फरवरी को थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। पीड़िता को देर रात पुलिस ने बेलेश्वर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल नई टिहरी भेज दिया गया।
बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
यह भी पढ़ें- 12 घंटे में सैलून संचालक की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवक ने ईंट से कुचलकर ली थी जान |