search

हरियाणा MLA मामन खान को लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से खतरा, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

cy520520 2026-2-20 13:27:35 views 1249
  

कैप्शन: मामन खान फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधान-सभा सीट से कांग्रेस विधायक मामन खान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में विधायक ने राज्य और केंद्र सरकार से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने, जेड या जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने तथा बिना न्यायालय की अनुमति सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करने के निर्देश देने की मांग की है। मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि याचिकाकर्ता को वाई सुरक्षा के अतिरिक्त पांच जवान अतिरिक्त दे रखे हैं।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उनमें से तीन जवान वापस ले लिए गए हैं और एस्कार्ट भी नहीं है। उनको बुलेट प्रूफ गाड़ी दी जाए। कोर्ट ने सुनवाई 24 मार्च तक स्थगित कर हरियाणा सरकार को यलो बुक अनुसार वाई श्रेणी के सुरक्षा मापदंडों के बारे में नए सिरे से शपथ पत्र दायर करने का आदेश दिया है।
लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से खतरा बताया

याचिका में विशेष रूप से कुख्यात गैंग्सटरों लारेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा से जुड़े तत्वों द्वारा निगरानी और संभावित हमले की आशंका का जिक्र किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725