search

खगड़‍िया के चिकित्सकों ने कहा- एसडीपीओ साक्षी ने गलत क‍िया है, माफी मांगें नहीं तो स्वास्थ्य सेवा ठप कर देंगे

LHC0088 3 hour(s) ago views 1117
  

खगड़‍िया के अनुमंडलीय अस्पताल में काली पट्टी लगाकर विरोध जताते चिकित्सक।



संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। जिले के परबत्ता सीएचसी प्रभारी के साथ गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी द्वारा बदसलूकी किए जाने के विरोध में चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जिले के सभी सीएचसी प्रभारी और चिकित्सक ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया।

वहीं, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, खगड़िया के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल के डीएस डा. धर्मेंद्र ने की, जबकि संघ के सचिव डा. नागेंद्र और जिले के सभी चिकित्सा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सकों ने कहा कि एसडीपीओ द्वारा परबत्ता सीएचसी प्रभारी डा. कशिश के साथ दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत अनुचित है और इसे निंदा के साथ देखा जाना चाहिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी जाएगी और एसडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले भर में स्वास्थ्य सेवा बंद रखने की तैयारी है। एसडीपीओ को हम लोगों ने माफी मांगनी चाह‍िए।

  

विवाद की वजह 18 फरवरी की रात की घटना है। डा. कशिश ने बताया कि उन्हें परबत्ता थाना आने के लिए बुलाया गया। वहां पहुंचने पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया। डा. कशिश ने घटना की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों और संघ को दी।

बैठक में चिकित्सकों ने यह भी बताया कि परबत्ता प्रखंड के नयागांव पंचखुट्टी में महाशिवरात्रि के प्रसाद खाने से कई लोग बीमार हो गए थे। मरीजों को समय रहते सीएचसी से स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई गई थी और सभी का इलाज किया गया। इसके बावजूद एसडीपीओ ने डा. कशिश के साथ अनुचित व्यवहार किया।

बैठक में शामिल प्रमुख चिकित्सक : बेलदौर के डा. मुकेश कुमार, गोगरी के डा. चंद्र प्रकाश, परबत्ता के डा. कशिश, अलौली के डा. मनीष कुमार, मानसी के डा. राजीव खगड़िया और अन्य। मामले में एसडीपीओ का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सीएस डा. रामेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच करवाई जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162987