search

नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूर दबे, इलाज के दौरान एक की मौत

LHC0088 3 hour(s) ago views 989
  

नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से हादसा। (AI Generated Image)



मुनीश शर्मा, नोएडा। थाना सेक्टर-113 के ग्राम सर्फाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो कामगार घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक कामगार की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक मोहित पाल पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना पचदेवरा, हरदोई वर्तमान पता ग्राम पर्थला, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर व जीतू पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम गंगुलियापुरा, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद नाम के दो कामगार निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाकर काम कर रहे थे।

एकाएक शटरिंग गिरने से दोनों घायल ही गए। पुलिस द्वारा दोनों कामगारों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ मोहित पाल पुत्र सुखपाल उपरोक्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना सेक्टर-113 पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- कक्षा 7 की छात्रा बाथरूम में कैद रही, शिकायत पर एक्शन की जगह मिली डांट; ग्रेटर नोएडा के रायन स्कूल पर उठे सवाल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162987