search

पटना जेपी सेतु पर कार से 16.5 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग को सूचना

Chikheang 5 hour(s) ago views 235
  

कार से 16.5 लाख नकद बरामद



जागरण संवाददाता, पटना। पटना दीघा थाना पुलिस ने जेपी सेतु चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 16.5 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी, इसी दौरान संदिग्ध लगने पर कार को रोका गया।

कार में पटना से जा रहे तीन लोग सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखा एक बैग मिला। बैग को खोलने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
बैग से मिली भारी मात्रा में नकदी

नकद राशि की गिनती करने पर कुल 16 लाख 50 हजार रुपये पाए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत तीनों व्यक्तियों से रकम के बारे में पूछताछ की।

पुलिस ने उनसे रुपये से संबंधित दस्तावेज या कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एहतियातन तीनों को हिरासत में लेकर दीघा थाने लाया गया।
आयकर विभाग को दी गई सूचना

प्रारंभिक जांच में जब कैश का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया तो पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी। आयकर विभाग की टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि जब तक आयकर विभाग की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बरामद नकदी को सुरक्षित रखा जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165042