search

प्रयागराज में तेल पाइपलाइन पर अवैध निर्माण ध्वस्त, लोगों का भारी विरोध

deltin33 3 hour(s) ago views 1073
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी) की तेल पाइप लाइन के ऊपर अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम द्वारा दोपहर बाद 35 से अधिक अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहाया गया। लोगों के भारी विरोध के चलते अभियान को बीच में रोकना पड़ा। अतिक्रमण करने वालों को जल्द ही स्वयं किए गए निर्माण को हटाने का निर्देश देते हुए ध्वतीकारण रोका गया।

अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण का संयुक्त दस्ता करेली से तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को तोड़ते हुए शास्त्री नगर पहुंचा। सड़क पर बुलडोजर देख मकानों में रहने वाले बाहर आए और ध्वस्तीकरण रोकने की मांग करने लगे।

ध्वस्तीकरण का विरोध करने वाले कई भवन स्वामियों ने कागजात दिखाकर इंडियन आयल कारपोरेशन से एनओसी मिलने का दावा किया तो कुछ ने न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कही। कई मकान मालिकों का कहना था कि पाइप लाइन बिछाने के एवज में उनको मुआवजा नहीं मिला।

महापौर ने अधिकारियों से की बात
महापौर गणेश केसरवानी ने भवन स्वामियों का पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई की बात कही। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई और इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारियों से भवन स्वामियों के साथ बैठक कर दिखाए गए कागजात के आधार पर विवाद सुलझाने के लिए कहा गया।

नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर ने बताया कि आइओसी के अधिकारी भवन स्वामियों के साथ बाततचीत के माघ्यम से विवाद सुलझाएंगे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद कार्रवाई फिर शुरू होगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जहां विरोध हुआ, वहां तेल पाइप लाइन पर कई बड़े मकान बने हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की पुस्तकों के प्रकाशन को लेकर दायर याचिका अस्वीकार, HC ने कहा- भविष्य में नए टेंडर पर अवसर खुला रहेगा



करेली, सदियापुर में तोड़े ढाई दर्जन निर्माण
तेल पाइप लाइन पर निर्माणों को शास्त्री नगर में रोकने के पहले करेली और सदियापुर में ढाई दर्जन से अधिक निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर निगम व पीडीए की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह करेली के शहनाई गेस्ट हाउस से ध्वस्तीकरण शुरू किया। करेली में सबसे अधिक तेल पाइप लाइन पर चल रही डेयरियों को तोड़ा गया। लोगों ने तेल पाइप लाइन पर दीवार बनाकर टीनशेड डालकर कब्जा किया था। करेली में दो स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई की गई।

इसके बाद एक टीम सदियापुर गई और वहां एक दर्जन से अधिक बाउंड्रीवालों को तोड़ा। ध्वस्तीकरण के दौरान कई मकानों के अंदर तेल की पाइप लाइन मिली। करेली और सदियापुर में 60 फीट रड़ पर कई लोगों ने बुलडोजर के साथ पुलिस और पीएसी के जवानों को देखकर बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया। पाइप लाइन पर लगे टीनशेड खोलने लगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474028