search

दिल्ली की भाजपा सरकार का एक साल पूरा, मरघट वाले हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Chikheang 6 hour(s) ago views 405
  

मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन में दर्शन करने पहुंंची सीएम रेखा गुप्ता। फोटो: वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को प्रसिद्ध मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मारुतिनंदन भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनहित सर्वोपरि रहेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शक्ति मिलती रहे। उन्होंने दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना भी की।

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री का यह धार्मिक कार्यक्रम आस्था और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल CM सुक्खू और मंत्री दिल्ली में राहुल गांधी और खरगे से करेंगे मुलाकात, आरडीजी बंद करने पर पर होगी चर्चा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165030