search

बच्चों के साथ सफर को कैसे बनाएं सेफ, इन बातों का रखेंगे ध्‍यान तो नहीं होंगे परेशान

cy520520 10 hour(s) ago views 421
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सड़कों की स्थिति बीते कुछ सालों में लगातार बेहतर हो गई है। जिसके बाद लोग अपनी कार में अपने परिवार और बच्‍चों के साथ लंबे सफर पर जाना पसंद करने लगे हैं। कई बार ऐसे सफर में लापरवाही की जाए तो बच्‍चों को चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।बच्‍चों के साथ कार में सफर करते हुए किन बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
चाइल्‍ड लॉक का करें उपयोग

कार में बच्‍चों के साथ सुरक्षित रहते हुए सफर करना चाहते हैं, चाइल्‍ड लॉक का उपयोग करना आपके बच्‍चों को कई स्थितियों में सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।  कई बार बच्‍चे चलती हुई कार में दरवाजा भी खोल देते हैं, जिस कारण बच्‍चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा हो जाता है और हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए वाहन निर्माताओं की ओर से सभी कारों में चाइल्‍ड लॉक जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। जब भी कार में बच्‍चों के साथ सफर करें तो हमेशा चाइल्‍ड लॉक को लगाएं। ऐसा करने से बच्‍चे कार को अंदर से नहीं खोल पाएंगे और उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी।
सीट बेल्‍ट का रखें ध्‍यान

बच्‍चों के साथ ही बड़ों को भी कार में सफर करने से पहले सीट बेल्‍ट को लगाना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ हादसे के समय सुरक्षा मिलती है बल्कि सीट बेल्‍ट न लगाने के कारण पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से भी बचा जा सकता है। दूसरी ओर बच्‍चे थोड़े बड़े हो चुके है और कार की सीट पर बैठ सकते हैं तो सीट बेल्‍ट जरूर लगानी चाहिए।
खास सीट का करें उपयोग

अगर आपकी कार में नवजात या कम उम्र के बच्‍चे सफर करते हैं, तो फिर उनको सामान्‍य सीट पर नहीं बिठाना चाहिए। इसकी जगह बाजार में चार से छह साल तक के बच्‍चों के लिए खासतौर पर बनाई गई सीटों को खरीदा जा सकता है। इस तरह की सीटों पर बच्‍चों के साथ सफर करने पर उनको ज्‍यादा सुरक्षा मिलती है। कार में बच्चों की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय क्या है? चाइल्ड लॉक और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा सीट का इस्तेमाल Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160727