search

UP में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-संशोधन कराने का आखिरी मौका, 22 फरवरी को बूथों पर इतनी देर तक रहेंगे BLO

Chikheang 3 hour(s) ago views 725
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट बनाने के लिए 22 फरवरी (रविवार) को पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान दिवस मनाया जाएगा।

इस दिन सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और नागरिकों से नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्तियां दर्ज करने के आवेदन स्वीकार करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दावे और आपत्तियां प्राप्त करने व नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान दिवस पर बीएलओ पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं के आवेदन लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

लोगाें से अपील की गई है कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, जिनके पते या अन्य विवरण में गलती है, या जो नया पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे इस विशेष अभियान दिवस का लाभ जरूर उठाएं।

इसके साथ ही बीएलओ द्वारा संबंधित मतदाताओं को नोटिस देने, तार्किक विसंगतियों पर मतदाता के घर जाकर सुनवाई करने और पात्र मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त करने जैसे कार्यों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सहायता केंद्रों पर बीएलओ की पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक की दो घंटे की अनिवार्य उपस्थिति व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164874