search

अब नोएडा में रात तक खुलेंगे रजिस्ट्रार कार्यालय, सप्ताह में बढ़ेंगी 300 रजिस्ट्री; मिलेगा 10 करोड़ राजस्व

cy520520 3 hour(s) ago views 762
  

रजिस्ट्रार कार्यालय। एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, नोएडा। रविवार को और सोमवार से शनिवार तक रात आठ बजे तक सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने से जिले में राजस्व और रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ेगी। सप्ताह में 300 अतिरिक्त रजिस्ट्री होगी, जिससे जिले को 10 करोड़ राजस्व मिलेगा।  

इससे साल में करीब 500 करोड़ रुपये का राजस्व नई व्यवस्था लागू होने के बाद मिलेगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में 80 प्रतिशत लोग कामकाजी रहते हैं। इनको अब रजिस्ट्री करने के लिए अपने काम या कार्यालय से अवकाश नहीं लेना होगा।
रोजाना होती हैं 600 से ज्यादा रजिस्ट्रियां

गौतमबुद्ध नगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुलेंगे और सोमवार से शनिवार तक एक कार्यालय दोपहर एक से रात तक बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था कामकाजी लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जहां रोजाना 600 से ज्यादा रजिस्ट्रियां होती हैं। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा।

निर्देशों के मुताबिक, रविवार को रोस्टर के आधार पर एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा। सोमवार से शनिवार एक नामित कार्यालय दोपहर एक से रात आठ बजे तक चलेगा, जहां ऑनलाइन अपाइंटमेंट एक से सात बजे तक बुक हो सकेंगे।

नोएडा में तीन व ग्रेटर नोएडा, दादरी व जेवर में एक-एक कार्यालय हैं, जहां नई व्यवस्था लागू होगी। एक सप्ताह में कार्ययोजना की रिपोर्ट सौंपनी है। इस बदलाव से शुक्रवार को अवकाश मिलेगा।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए नहीं लेनी होगी छुट्टी, नोएडा में अब रविवार को भी खुलेगा सब रजिस्ट्रार कार्यालय

वहीं, महीने के दूसरे व तीसरे शुक्रवार को रविवार ड्यूटी वाले कार्यालय व स्टाफ को अवकाश मिलेगा। मौजूदा समय में लोग दफ्तर से छुट्टी लेकर रजिस्ट्री कराते हैं, पर अब शाम को लौटकर भी काम निपटा सकेंगे। दूसरे शहरों से आने वाले भी एक दिन में प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
तीन हजार करोड़ से अधिक का सालाना लक्ष्य

गौतमबुद्ध नगर के निबंधन विभाग का सालाना लक्ष्य तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक है। सेक्टर-33 स्थित कार्यालय में 350-400 रजिस्ट्रियां प्रतिदिन होती हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160496