search

बस्ती में कांस्टेबल से छुट्टी को लेकर हुए विवाद में हटाए गए कोतवाल, चल रही जांच

Chikheang 2026-2-20 08:28:10 views 531
  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, बस्ती। महिला कांस्टेबल से छुट्टी को लेकर हुए विवाद में शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें आपरेशन त्रिनेत्र का प्रभारी बना दिया गया है। कोतवाली में तैनात महिला सिपाही मेनका चौहान ने कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी पर आरोप लगाया था कि वह 45 दिनों की ईएल अवकाश का प्रार्थना पत्र लेकर गई तो उन्होंने अवकाश देने से मना कर दिया उल्टे उन्हें भद्दी-भद्दी गाली देना शुरू कर दिया। जबकि कोतवाल का कहना था कि त्योहार व बोर्ड परीक्षा को देखते हुए 45 दिनों के स्थान पर 20 दिन का अवकाश स्वीकृत किया तो महिला सिपाही भड़क गई।

वहीं इस कार्रवाई के बाद महकमें हड़कंप मच गया है। महिला सिपाही का पति भी सिपाही है। वह दक्षिण दरवाजा चौकी पर तैनात है। इस मामले को लेकर महिला पुलिस अधीक्षक और डीआइजी से शिकायत की थी। त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाल को हटा दिया गया है, लेकिन विभाग में यह भी चर्चा है कि छुट्टी को लेकर अगर इस तरह हंगामा खंडा किया जाएगा तो अनुशासित पुलिस बल में इसका विपरीत असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- दारोगा अजय गौड़ मौत मामला: रहस्य से जल्द उठेगा पर्दा, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

फिलहाल इस प्रकरण की जांच के लिए एसपी डा. यशवीर सिंह ने एएसपी श्यामकांत व सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह को निर्देशित किया है। जांच रिपोर्ट आने पर महिला सिपाही को उकसाने वाले अन्य वर्दीधारियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244