search

दीपावली से पहले करवा चौथ पर ही बिक गया इतना सोना-चांदी, जानकर उड़ जाएंगे होश

LHC0088 2025-10-12 03:36:30 views 1255
  

सोना-चांदी



अंशू दीक्षित, लखनऊ। करवा चौथ पर सात जन्मों का वादा करने वालों ने अपनी पत्नियों के लिए 25 करोड़ का सोना खरीदा और नौ करोड़ की चांदी। यह सुनकर थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन करवा में कुल 34 करोड़ का सोना व चांदी बिक गया। एक पति ने तो अपनी पत्नी के लिए ढाई किलो का करवा 5.16 लाख में खरीदा। करवा के कारण सर्राफा बाजार गुलजार रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्वेलर्स को उम्मीद नहीं थी कि बाजार सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों के बाद भी इतना अच्छा जाएगा। क्योंकि सोना वर्ष 2024 की तुलना में तीस प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ है। चांदी करीब दोगुनी हो गई है। इन सब के बाद भी सोना व चांदी की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बीस प्रतिशत अधिक हुई। ब्रांडेड शो रूम से भी सोने का दस लाख रुपये का नेकलेस बिका। अब व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस में वर्ष 2024 में सभी सेक्टरों में करीब 25 सौ करोड़ का कारोबार हुआ था, इस बार यह ग्राफ तीन हजार करोड़ तक जा सकता है।

सर्राफा बाजार सहालक तक गुलजार रहने वाला है। इसलिए ज्वेलर्स ने करवा में बिके गहनों के बाद अपना स्टाक फिर से भरना शुरू कर दिया है। जो गहने करवा में बिक गए हैं, उनके आर्डर देकर कारीगरों से फिर से बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सहालक की लोग बुकिंग करवा रहे हैं और कुछ लोग गहने पसंद करने के बाद सीधे खरीद ले रहे हैं।

फिलहाल बाजार में महंगाई के बाद भी गुलजार है। चौक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन सर्राफ कहते हैं कि वर्ष 2024 की तुलना में इस बार बीस प्रतिशत ज्यादा खरीदारी लोगों ने की है। उनके मुताबिक बीस करोड़ का सोना नान ब्रांडेड यानी खुदरा ज्वेलर्स ने बेचा है। ब्रांडेड में भी चार से पांच करोड़ का सोना बिका है। वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक ब्रांडेड कंपनियों के दर्जनों शोरूम जो हैं। वहीं चांदी भी 550 किलो के आसपास बिक गई।

हल्के व भारी दोनों ज्वेलरी बिकी

ज्वेलर्स कहते हैं कि जेब के हिसाब से पतियों ने पत्नियों को खुश करने की कोशिश की। सबसे अधिक तीन से छह ग्राम तक सोने के आइटम बिके, इनमें ईयर रिंग, पेंडेंट, अंगूठी। इसके बाद दस ग्राम से लेकर 25 ग्राम तक भी लोगों ने गले के हार, मंगलसूत्र, सोने की चेन खरीदी। इसके ऊपर के गहने खरीदने वालों की संख्या पांच से आठ प्रतिशत ही रही। वहीं चांदी के करवा, पायल, बिछिया सबसे अधिक बिकी।

11 अक्टूबर के सोने व चांदी के रेट



  • 24 कैरेट सोने के दाम : 1,27,000 प्रति दस ग्राम
  • 22 कैरेट सोने के दाम : 1,18,000 प्रति दस ग्राम
  • 18 कैरेट सोने के दाम : 96,520 प्रति दस ग्राम
  • चांदी : 1,73,000 रुपये प्रति किलो



नोट : यह चांदी व सोने के दाम चौक सर्राफा एसाेसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148140

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com