search

मेरठ में Metro और NAMO Bharat स्टेशनों पर तैनात होंगे SSF जवान, इस तारीख से होगी तैनाती

Chikheang 2 hour(s) ago views 498
  

प्रतीकात्‍मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मेरठ। मोदीपुरम से लेकर मेरठ साउथ तक चतुर्थ खंड में रैपिड और मेट्रो के स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा एसएसएफ पर रहेगा। सभी स्टेशनों पर 500 जवानों की तैनाती की गई हैं। उनके ऊपर एक कमांडेंट और दो इंस्पेक्टर रहेंगे। एक इंस्पेक्टर को छह स्टेशन की सुरक्षा का जिम्मेदारी दी गई है।

गुरुवार को सेनानायक ने सभी जवानों को ड्यूटी के बारे में समझाते हुए ब्रीफिंग करा दी। 21 फरवरी से ही सभी स्टेशनों पर एसएसएफ की ड्यूटी होगी।

मोदीपुरम स्थित हास्टल में पांचवीं वाहिनी के सेना नायक डा. एमपी सिंह ने सीओ नवीना शुक्ला के साथ एसएसएफ के जवानों की ब्रीफिंग की। बताया गया कि मेरठ साउथ से लेकर माेदीपुरम तक रैपिड और मेट्रो के सभी स्टेशन खंड चार में आते है।

खंड चार की सुरक्षा में इंस्पेक्टर सचिन कुमार और अजय कुमार को छह-छह स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अंडर में पांच सौ जवानों को स्टेशनों पर लगाया गया है। सेना नायक ने सभी को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार से समझा दिया है। 21 फरवरी से सभी की डयूटी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro : प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर दिल्ली रोड पर रूट होगा डायवर्ट, यह रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था  

आरआरटीएस के साथ मिलकर एसएसएफ के जवान ही स्टेशनों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मशीनों से सामान की चेकिंग से लेकर यात्रियों की चेकिंग भी एसएसएफ के जवान ही करेंगे। फिलहाल एसएसएफ की पांचवीं वाहिनी को पीएसी की 44 बटालियन में अस्थाई तौर पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और NAMO Bharat ट्रेन का हर स्टेशन बनेगा 1857 का साक्षी, रंगों में सजने लगी क्रांति की कहानी  

जमीन मिलने पर मेरठ में एसएसएफ की वाहिनी भी बना दी जाएगी। एसएसएफ के डीजी डीके ठाकुर ने बताया कि पांचवीं वाहिनी में एसएसएफ के जवानों को भेजा जा चुका है, जो ड्यूटी के लिए तैयार है। उन्हें स्टेशनों का भ्रमण भी करा दिया गया है। शनिवार से सभी अपना काम शुरू कर देंगे।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro से छात्र-छात्राओं को होगी आसानी, कि‍स स्‍टेशन से कि‍तना दूर है आपका कालेज व कि‍स गेट से जाना होगा ठीक?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164736