search

महिला आयोग की सख्ती से टूटने की कगार पर पहुंचा रिश्ता जुड़ा, नूंह निवासी पति-पत्नी का कराया मिलन

cy520520 3 hour(s) ago views 142
  

टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्ते को सुनवाई के दौरान जोड़ने का काम किया तथा मौके से पत्नी को पति के साथ जाने के निर्देश दिए।



मोहम्मद हारून, नूंह। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की सख्ती से न केवल पति-पत्नी की जिंदगी में खटास दूर हुई, बल्कि उनके हाथ ही नहीं दिल भी मिलाने का काम किया। सुनवाई के दौरान भावुक पति ने आयोग के समक्ष अपना दुखड़ा रोया तो अध्यक्ष ने मायके पक्ष व पत्नी की खिंचाई करके उनको गलती का अहसास कराया। टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्ते को सुनवाई के दौरान जोड़ने का काम किया तथा मौके से पत्नी को पति के साथ जाने के निर्देश दिए।
20 में से 16 शिकायतों का निदान

पत्नी के मायके पक्ष को आगे से बेटी की जिंदगी में दखल न देने की ताकीद की। प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस बात पर भी चिंता जाहिर कि घरेलू झगड़ों में आ रही शिकायतों में रिश्तेदार व अपनों का ही ज्यादा रोल मिल रहा है। ऐसे मामलों में पाबंदी लगनी चाहिए। उन्होंने बुधवार को नूंह लघु सचिवालय में जिले की महिलाओं के प्रति घरेलू विवाद से संबंधित 20 शिकायतों को मौके पर सुना, जिनमें से 18 का निदान करा दिया गया। दो मामलों को अगले सुनवाई के लिए रखा गया।
दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया

सुनवाई के दौरान पुन्हाना खंड के गांव नई की साबरून की तरफ से महिला आयोग काे शिकायत दी गई थी कि उनके पति जफर उसके साथ मारपीट करता है, उसे घर से निकाल दिया। साबरून की शादी गुलालता के जफर के साथ 24 जून 2024 को हुई थी। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया। पुलिस के आलाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सुनवाई में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रेनू भाटिया ने पत्नी के मायके व पति के पक्ष के लोगों को कमरे से बाहर भेजा, उसके बाद पति व पत्नी से बात की।
पत्नी से किया प्यार का इजहार

पति ने भावुक होते हुए अपनी पत्नी से बेहद प्यार का इजहार किया, पूरा मामला भी बताया। मौके पर मौजूद सभी अधिकारी व आयोग मामले को खराब करने के लिए बने खलनायक पात्र की भूमिका की समझ गए। स्थिति भांप कर आयोग की तरफ से पति-पत्नी को मौके से ससुराल ले जाने के निर्देश दिए। मौके पर आयोग की तरफ से दंपती के न केवल दिल मिलवाकर उनके हाथ भी मिलवाया तथा गले लगवाया गया। आगे से दोनों को प्यार के साथ रहने की सलाह भी दी।

सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले घरेलू हिंसा, महिलाओं से छेड़छाड़, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा पति-पत्नी के आपसी विवादों से जुड़े पाए गए। कई मामलों में छोटे-छोटे पारिवारिक झगड़ों को आपसी संवाद से सुलझा लिया गया।
समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक

रेनू भाटिया ने कुछ मामलों में गंभीर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि संपत्ति, व्यवसाय अथवा पारिवारिक रंजिश के चलते कुछ लोग महिलाओं के नाम पर छेड़छाड़ या दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाकर क्रसस केस दर्ज करा देते हैं। आयोग ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि निजी विवादों में बहनों-बेटियों का इस प्रकार इस्तेमाल समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
सभी वर्गों में यह समस्या देखी जा रही

घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों पर टिप्पणी करते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में ‘ईगो क्लैश’, संवाद की कमी तथा पारिवारिक दखलअंदाजी रिश्तों के टूटने का बड़ा कारण बन रही है। पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, अमीर हों या गरीब-सभी वर्गों में यह समस्या देखी जा रही है, जहां कई बार परिवार के सदस्य बीच में आकर विवाद को और बढ़ा देते हैं।

साथ ही, केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य बेटियों को सशक्त व सुरक्षित बनाना है, जिसमें महिला आयोग हर संभव सहयोग प्रदान कर रहा है।
यह अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फोगाट, जिला परिषद सदस्य श्वेता सोनी, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी मधु जैन, उप पुलिस अधीक्षक पृथ्वी सिंह, अजायब सिंह, जितेंद्र व अभिमन्यु सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दुष्कर्म और उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने पिया तेजाब, उपचार के दौरान हुई मौत

यह भी पढ़ें- हापुड़ में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, रीढ़ की हड्डी तोड़ी; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- हापुड़ में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र थे होनहार, मौत के बाद परिवार में मचा हाहाकार
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160331