search

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की याचिका पर कुलदीप सेंगर समेत अन्य को नोटिस, 10 साल की सजा को फांसी में बदलने की मांग

deltin33 Yesterday 21:58 views 798
  

पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के मामले में पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़िता ने एक याचिका दायर कर दोषियों की 10 साल की जेल की सजा को बढ़ाकर फांसी में बदलने की मांग की है। मामले में अगली सुनवाई दो मार्च को निर्धारित की गई है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की पीठ ने पीड़िता की उस अर्जी पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने में हुई 1940 से अधिक दिनों की देरी को माफ करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले अपील की स्वीकार्यता पर निर्णय लिया जाएगा।

पीड़िता ने अपनी अपील में तर्क दिया है कि कुलदीप सेंगर और अन्य दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें गैर-इरादतन हत्या (धारा 304) का दोषी माना था, उसमें संशोधन की आवश्यकता है। इस मामले में सेंगर, उनके भाई जयदीप और अन्य को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।

बता दें कि नौ फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को निर्देश दिया था कि वह सेंगर की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील और पीड़िता की सजा बढ़ाने की याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करे। शीर्ष अदालत ने मामले का निपटारा तीन महीने के भीतर करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव दुष्कर्म मामले में तीन महीने में तय हो कुलदीप सेंगर की याचिका, CJI ने HC से कहा- समानांतर ट्रायल सहन नहीं

यह भी पढ़ें- कुलदीप सेंगर की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट में 17 फरवरी को होगी सुनवाई, SC ने दिया तीन महीने में फैसला देने का निर्देश

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत देने से इनकार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473740