search

पश्चिम बंगाल में बदलाव तय, BJP की होगी ऐतिहासिक जीत, दरभंगा में शाहनवाज हुसैन का दावा

cy520520 3 hour(s) ago views 289
  

प्रेसवार्ता को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन। जागरण  



जागरण संवाददाता , दरभंगा । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित जीत तय है।

तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासनकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। वे जिला अतिथि गृह में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संवैधानिक संस्थाओं पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस बार बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों की उपेक्षा से लोग बेहद त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब बंगाल की जनता को नहीं मिल पाया, तो लोगों में गहरा आक्रोश है।

भाजपा इस चुनाव में सुशासन, विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन से इस बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और राज्य में एक स्थिर, विकासोन्मुखी सरकार बनेगी।

उन्होंने मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के नाम पर किए जा रहे निर्माण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं।

भाजपा ऐसे किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करती है जो देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुचाएं।इससे पूर्व हुसैन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।मौके पर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना,उपाध्यक्ष विकास रजक, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक पंजियार, केपी पप्पू, विनोद सहनी,गुलशन चौधरी आदि मौजूद थे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160245