search

तिलक समारोह में विवाद के बाद पड़ोसियों ने की फायरिंग, दूल्हे समेत तीन घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

LHC0088 3 hour(s) ago views 268
  



संवाद सूत्र, खैराबाद, (सीतापुर)। कनायतपुर में बुधवार देर रात तिलक समारोह के दौरान रंजिश को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। लाठी-डंडा लेकर पांडाल में पड़ोसी घुसे तो आयोजकों ने एतराज जताया। इस पर आरोपितों ने फायरिंग कर दी। इसमें वर समेत तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। चार को नामजद करते हुए हत्या की कुचेष्टा का मुकदमा लिखाया गया है।

शिव कुमार के पुत्र पवन का तिलक था। इसी दौरान पड़ोसी व पट्टीदार सुजीत, जसवंत, शंकर और वीरु लाठी लेकर पांडाल में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने फायरिंग कर दी।

इसमें पवन, उनका 15 वर्षीय भतीजा और उनके मित्र कौशल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चार पर नामजद मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

महिला से हुई झड़प के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, पांडाल आरोपितों के दरवाजे पर लगा था। तिलक में शामिल होने आया युवक आरोपितों के दरवाजे पर खड़ा था। इस पर अरोपित पक्ष की एक महिला की उससे झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें- बराती ने पालतू कुत्ते को पीटा तो लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

इसके बाद आरोपित लाठी लेकर पांडाल में घुस गए और विवाद करने लगे। फायरिंग होते ही पांडाल खाली हो गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक-उत्तरी आलोक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थितियों को नियंत्रण में लिया।

आपस की थी लड़ाई, गांव वाले भी नहीं बोले

बताया जा रहा है कि जब आरोपित लाठी लेकर पांडाल में घुसे तो वहां उपस्थित गांव के लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इस पर आरोपित कहने लगे कि यह उनके और पवन के बीच का पारिवारिक मामला है। इसमें कोई कुछ नहीं बोलेगा। ऐसे में ग्रामीण डस्टविन में भोजन की प्लेट छोड़कर चले गए।


फायरिंग में तीन घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गांव में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस तैनात कर दी गई है। -आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162628