search

एटा में टंकी का पाइप फटा, देखते ही देखते पार्क बन गया तालाब; एक लाख लीटर पानी हो गया बर्बाद

LHC0088 3 hour(s) ago views 695
  

सुनहरी नगर पार्क में बनी टंकी से बहता पानी।



जागरण संवाददाता, एटा। शहर के सुनहरी नगर स्थित पार्क में गुरुवार को पानी की टंकी का पाइप अचानक फट जाने से अफरा तफरी मच गई। पाइपलाइन फटते ही तेज दबाव के साथ पानी चारों ओर फव्वारे की तरह फैलने लगा।

देखते ही देखते पार्क परिसर और आसपास का जलमग्न हो गया और तालाब जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। एक लाख लीटर पानी बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दोपहर के समय हुई, जब पार्क में लोग टहल रहे थे और बच्चे खेल रहे थे। अचानक जोरदार आवाज के साथ पाइप फट गया और ऊंचाई तक पानी उछलने लगा।

तेज बहाव के कारण पार्क में बने रास्ते, घास का मैदान और आसपास की सड़कों पर पानी भर गया। कई लोगों को वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। करीब आधे घंटे तक लगातार पानी का बहाव जारी रहा।

इस दौरान स्थानीय लोग नगर पालिका के जलकल विभाग को सूचना देते रहे। टंकी का पानी पूरी तरह खत्म होने के बाद ही बहाव थमा और स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो सकी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि पार्क में रखी कुछ बेंच और आसपास की कच्ची जमीन को नुकसान पहुंचा है। अचानक हुए जलभराव से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों का कहना है कि यदि पाइपलाइन की नियमित जांच और मरम्मत होती रहती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



ओवरहैड टेंक से सप्लाई मिलने वाली पाइप लाइन के वाल में खराबी थी, इसको बदलने के दौरान पानी का अधिक दवाब के चलते जल के बहाव को रोका नहीं जा सका। उसको बदलने का काम किया जा रहा है।
प्रमोद कुमार, अवर अभियंता जलकल विभाग, नगर पालिका परिषद एटा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162628