search

चुनावी रंजिश को लेकर जमकर चले ईंट-पत्थर, मारपीट के बाद हुई फायरिंग में दो घायल; 18 पर मुकदमा

LHC0088 3 hour(s) ago views 270
  



संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। चुनावी रंजिश में बुधवार की रात में चंगेरिया गांव में जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग की गई, जिसमें युवक को गोली लग गई। लोहे के राड से जानलेवा हमले में बुजुर्ग घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चंगेरिया निवासी विष्णु देव दीक्षित ने दी गई तहरीर में कहा कि 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे गांव के ही सौरभ प्रताप सिंह, अजय सिंह, रिंकू सिंह, शेष सिंह, गौरव सिंह समेत करीब 15-20 लोग लाठी-डंडा, लोहे की राड और अवैध असलहों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया।

उनके पिता कमल प्रसाद दीक्षित पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचने पर जब गांव के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर भागने लगे। यही नहीं तमंचे से फायरिंग की। गोली घर के पास खड़े आर्यन दीक्षित के सिर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

यह भी पढ़ें- लेबर पेन से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा

प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार ने कहा कि हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाने, घातक हथियार के साथ दंगा करने व शांति भंग करने का आरोपित सौरभ प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह, अजय सिंह, रिंकू सिंह, शेष सिंह, गौरव सिंह, प्रमोद राजपूत, बरखू, चंदन यादव नामजद व आठ से दस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162625