search

गालियों को किया म्यूट...हटाया गया डोनाल्ड ट्रंप शब्द, इन बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई Kennedy

LHC0088 Yesterday 17:56 views 571
  

केनेडी में राहुल भट्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म \“केनेडी\“ (Kennedy) में सनी लियोनी (Sunny Leone) और राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 20 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होने वाली है। प्रीमियर से पहले, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में कई बदलाव किए और फिर इसे \“A\“ सर्टिफिकेट से पास कर दिया है।
इन जगहों पर करने हैं बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार,डायलॉग और सब टाइटल से गाली को म्यूट कर दिया गया है। इसके अलावा \“डोनाल्ड ट्रंप\“ शब्द को बदलकर \“पंप ट्रंप\“ कर दिया गया है, जबकि दाऊद इब्राहिम के सीन और डायलॉग \“दाऊद इब्राहिम ने...1993 में\“ को हटाकर \“पाकिस्तान डॉन\“ से बदल दिया गया है।

  

यह भी पढ़ें- Kennedy Trailer: सनकी कातिल के किरदार में नजर आए Rahul Bhat, अनुराग कश्यप की डार्क थ्रिलर का धांसू ट्रेलर

इसके अलावा एक 14 सेकेंड के सीन \“मटुंगा, मटुंगा...पुंगी बजाओ\“ को हटा दिया गया है। फिल्म निर्माताओं को सभी धूम्रपान दृश्यों में धूम्रपान-विरोधी चेतावनी जोड़ने के लिए भी कहा है। इन बदलावों के बाद, कैनेडी को 23 नवंबर, 2023 को सेंसर सेर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। फिल्म की अवधि 148 मिनट और 54 सेकंड (2 घंटे, 28 मिनट, 54 सेकंड) है।


क्या है केनेडी की कहानी?

केनेडी अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित एक दमदार क्राइम ड्रामा है। फिल्म में राहुल भट्ट उदय शेट्टी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी है जिसे मृत मान लिया गया था और अब वह केनेडी के नकली नाम से रह रहा है। वह मुंबई की भ्रष्ट पुलिस व्यवस्था के लिए सीक्रेट तौर पर हिटमैन बनकर काम कर रहा है। उसकी जिंदगी में तब मोड़ आता है जब उसकी मुलाकात सनी लियोन के किरदार चार्ली से होती है। यह रहस्यमयी महिला उसके आंतरिक संघर्ष को और गहरा कर देती है और उसे नैतिक अंधकार के दलदल में और भी उलझा देती है।

केनेडी का इंटरनेशनल प्रीमियर 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवर में हुआ था। फिल्म को सिडनी फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था, जिसके बाद इसे जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया।

यह भी पढ़ें- क्या बॉलीवुड में Sunny Leone को नहीं मिल रहा काम? इस फिल्म से उम्मीद लगाए बैठी हैं बेबी डॉल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162720