search

IND-W vs AUS-W: भारतीय टीम T20I सीरीज जीतने से चूकी, ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले में हिसाब किया बराबर

Chikheang 3 hour(s) ago views 982
  

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जॉर्जिया वोल की शानदार 88 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला टीम को दूसरे टी20 में 19 रनों से हराया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहला टी20 मैच जीता था और उनके पास मौका था कि वे दूसरा मुकाबला भी जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लें। हालांकि, मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त वापसी की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका दूसरा मुकाबला कैनबरा के मानुका ओवल में खेला गया और इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 19 रनों से जीत हासिल की। मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बनाए थे, जिसके दवाब में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 144 रन ही बना सकी और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
जॉर्जिया वोल की शानदार पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वोल ने कमाल की पारी खेली और उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 88 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने भी 46 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाजों ने 128 रनों की साझेदारी की लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और उन्हें 163 रनों पर रोका।

भारत के लिए अरुंधति रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रही, जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। रेड्डी के अलावा रेणुका ठाकुर को भी एक सफलता मिली और अन्य दो विकेट रन आउट के रूप में गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया था।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी मात

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। भारत का पहला विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा और उनके आउट होते ही भारत की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी और उन्हें 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे अधिक 36 रनों की पारी खेली। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर को 3 सफलता मिली और भारत को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- IND vs NED: शिवम दुबे नहीं, इस खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में मिला \“इम्पैक्ट प्लेयर\“ का मेडल-VIDEO

यह भी पढ़ें- Shivam Dube हैं T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के \“साइलेंट हीरो\“, फिर अपने दम पर पलट दिया मैच का नतीजा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164557