search

भाजपा सरकार हार के डर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने की कर रही है साज‍िश : श्यामलाल पाल

cy520520 3 hour(s) ago views 498
  

भाजपा पर पंचायत चुनाव टालने की साजिश का आरोप, सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बयान।  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। प्रदेश में पंचायत चुनाव के टलने और इसके व‍िधान सभा के साथ ही कराए जाने की संभावना के बीच सरकार पर व‍िपक्षी दल हमलावर हो चुके हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा एनडीए निगेटिव सोच और पीडीए की प्रगतिशील सोच है। पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्‍होंने सरकार को घेरा और पार्टी के लगातार जनाधार बढ़ने की बात कही।  

कहा क‍ि भाजपा सरकार निगेटिव सोच रखती है, उसका जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। कहा कि पीडीए की एकजुटता व हार के डर से भाजपा सरकार इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टालने की साज‍िश कर रही है।

बताया क‍ि भाजपा सत्ता पर एकाधिकार रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे और जीतकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के एसआइआर कार्यक्रम में भाजपा की धांधली पर आक्रोश जताया। इसके साथ ही उन्‍होंने पार्टी की ओर से आगामी चुनाव की तैया‍र‍ियों के ल‍िए प्रदेश भर में पार्टी की ओर से चल रही तैयार‍ियों का हवाला देते हुए पार्टी की जीत का दावा क‍िया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160176