search

टॉयलेट के बाद हाथ न धोना सिर्फ एक गंदी आदत नहीं, जानलेवा बीमारियों को खुला न्योता है

cy520520 3 hour(s) ago views 465
  

टॉयलेट के बाद हाथ धोने का सही तरीका जान लीजिए (Image Source: AI-Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरा सोचिए, कोई व्यक्ति टॉयलेट का इस्तेमाल करता है और बिना हाथ धोए ही वहां से बाहर निकलकर सीधा अपने काम में लग जाता है। आपने भी यकीनन कभी न कभी किसी को ऐसा करते हुए जरूर देखा होगा।

भले ही हम में से ज्यादातर लोग ईमानदारी से अपने हाथ धोते हैं, लेकिन डॉ. आमिर खान का कहना है कि जो लोग ऐसा नहीं करते, वे अनजाने में एक बहुत बड़े खतरे को बुलावा दे रहे हैं। सच्चाई यह है कि फ्लश के हैंडल, टॉयलेट सीट और दरवाजे के लॉक बीमारियों का घर होते हैं, जहां खतरनाक कीटाणु हर समय घात लगाए बैठे रहते हैं।

  

(Image Source: Freepik)
कच्चे मांस से भी ज्यादा खतरनाक है टॉयलेट की गंदगी

अध्ययनों से पता चलता है कि एंटीबायोटिक दवाओं को बेअसर करने वाला \“ई. कोलाई\“ बैक्टीरिया कच्चे मांस को छूने की तुलना में, टॉयलेट की खराब साफ-सफाई के कारण ज्यादा फैलता है। ई. कोलाई के कुछ टाइप हमें बहुत बुरी तरह बीमार कर सकते हैं। इससे डायरिया, उल्टी और कभी-कभी आंतों में खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, यह \“हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम\“ जैसी बीमारी भी दे सकता है, जिसमें पेशाब के साथ खून आने लगता है।
        View this post on Instagram

A post shared by Dr Amir Khan GP (@doctoramirkhan)

दोगुने बैक्टीरिया और खतरनाक वायरस का जोखिम

डॉक्टर की मानें, तो खतरा सिर्फ ई. कोलाई तक ही सीमित नहीं है। टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद साल्मोनेला और नोरोवायरस जैसे खतरनाक वायरस भी हमारे हाथों में आ सकते हैं। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि जब आप बाथरूम से बाहर निकलते हैं, तो आपके हाथों में अंदर जाने की तुलना में दोगुने बैक्टीरिया हो सकते हैं। गंदे हाथों से हम इन कीटाणुओं को अलग-अलग सतहों पर फैला देते हैं, जिससे दूसरे लोगों के संक्रमित होने का जोखिम बढ़ जाता है।
आपके मोबाइल और पैसों पर भी मौजूद है गंदगी

यह फैक्ट आपको हैरान कर सकता है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि क्रेडिट कार्ड, पैसों और मोबाइल फोन पर भी मल के अंश पाए गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यही माना जाता है कि किसी ने बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद बिना हाथ धोए इन चीजों को छुआ है।
हाथ धोना बीमारियों से कैसे बचाता है?

अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि जो लोग बाथरूम के बाद सही तरीके से हाथ धोते हैं, उन्हें पेट के संक्रमण तो कम होते ही हैं, साथ ही सांस से जुड़ी वायरल बीमारियां भी कम होती हैं।

  

(Image Source: Freepik)
हाथ साफ करने का सही तरीका

  • पहला विकल्प: साबुन और पानी से हाथों को अच्छी तरह रगड़ कर धोएं।
  • दूसरा विकल्प: अगर आपके पास साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है, तो हैंड सैनिटाइजर का यूज करें।


याद रखें, बाथरूम के बाद हाथ न धोकर आप सिर्फ खुद को बीमार होने के जोखिम में नहीं डाल रहे हैं, बल्कि गंदे हाथों से सतहों को छूकर आप अपने आसपास के लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं आपकी पानी की बोतल में, नए शोध में खुलासा!

यह भी पढ़ें- टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया लिए बैठी है आपकी मोबाइल स्क्रीन, कई बीमारियों को मिल रहा सीधा न्योता
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160146