search

OICL Mains Admit Card 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Chikheang 2 hour(s) ago views 778
  

OICL Mains Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो ओआईसीएल की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
OICL Mains Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड


ओआईसीएल की ओर से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“OICL Administrative Officer Mains Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

ओआईसीएल की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 28 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर आदि की जानकारी अच्छे से जांच लें।


यह भी पढ़ें: ISRO VSSC Admit Card 2026: आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर सहित कई पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164527