LHC0088 • 5 hour(s) ago • views 481
कंपोजिट के दुकानदारों को जमा करना होगा अधिक फीस। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आबकारी विभाग ने जिले में शराब की दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी है। पिछले वर्ष प्रथम चरण में 580 दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया था। जो दुकानें आवंटन से छूट गई थीं, उनका पुनः आवंटन किया गया। अब इन सभी दुकानों के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
आबकारी विभाग के अनुसार, वर्तमान आवंटियों को 23 फरवरी तक आवेदन कर यह बताना होगा कि वे अपनी दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण कराना चाहते हैं या नहीं। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करने वाले दुकानदारों की लाइसेंसी दुकानों के लिए पुन: ई-लाटरी माध्यम से 20 मार्च को आवंटन किया जाएगा।
इसकी प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके आलावा इस वर्ष ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की दुकानों के कोटा के साथ लाइसेंस फीस में भी वृद्धि की गई है। इसमें सबसे अधिक कंपोजिट की दुकानों का फीस बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में QR कोड से भी जमा कर सकेंगे खतौनी का शुल्क, DM बोले- तारीख पर तारीख नहीं, समय से करें निस्तारण
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इस बार कंपोजिट की दुकानों के लाइसेंस फीस में साढ़े सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नवीनीकरण और लाटरी से संबंधित सभी विवरण एनआइसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
दुकानदार वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही तय समय पर आवेदन कर यह स्पष्ट कर दें कि वह दुकान का नवीनीकरण कराना चाहते है। तिथि बितने के बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा, उनकी दुकानों का ई-लाटरी कराया जाएगा। |
|