रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 19 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने एआई और इससे पड़ने वाले असर के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल एआई समिट इंडिया की एआई हिस्ट्री का बहुत अहम मौका है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट को संबोधित किया। उन्होंने आम लोगों के हित में एआई के इस्तेमाल पर जोर दिया।
एआई एक मंत्र जिसमें हर यंत्र की क्षमता बढ़ाने की ताकत
अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एआई की ताकत वाला भारत का विजन ग्लोबल साऊथ के लिए एक टेंपलेट भी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख ने कहा कि आर्टिफिशिययल इंटेलिजेंस सिर्फ एक टेकनोलॉजी नहीं है, इसके जरिए इनसान खुद अपने जैसा एक सिस्टम बना रहा है। एआई एक मंत्र है, जो हर यंत्र को अपनी क्षमता बढ़ाने की ताकत देता है। एआई एक अक्षयपात्र की तरह है, जिसकी क्षमता असीम है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-ai-summit-robodog-galgotias-university-accused-a-professor-neha-singh-of-scapegoat-to-cover-up-its-own-mistakes-people-are-asking-questions-article-2373038.html]\“नेहा सिंह के साथ गलत हुआ\“ Galgotias यूनिवर्सिटी ने अपनी गलती छुपाने के लिए एक प्रोफेसर को बनाया \“बलि का बकरा\“? लोग पूछ रहे ऐसे सवाल अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ajit-pawar-plane-crash-black-box-cannot-be-destroyed-so-easily-jay-pawar-demands-investigation-baramati-crash-article-2373010.html]Ajit Pawar Plane Crash: \“ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता\“; अजित पवार के बेटे ने की बारामती प्लेन क्रैश की जांच की मांग अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:15 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/three-delhi-schools-receive-bomb-threats-cyber-team-investigating-article-2373024.html]Delhi school bomb threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर टीम जांच में जुटी अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:05 PM
इंडिया दुनिया के सबसे ताकतवर एआई देशों में से एक होगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि इंडिया एआई की सबसे बड़ी ताकतों में से एक के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना है कि हम एक अलग देश के रूप में काम करना चाहते हैं या ग्लोबल यूनाइटेड फैमिली का हिस्सा बनना चाहते हैं। अगर एआई की ताकत ग्लोबल नॉर्थ तक सीमित रहती है तो असमानता की खाई बढ़ेगी। हम ऐसे भविष्य को देख रहे हैं, जिसमें एआई सभी के लिए उपलब्ध होगा। इंडिया 21वीं शताब्दी में एआई की सबसे बड़ी ताकतों में से एक होगा।
भारत को एआई युग से जोड़ने के लिए RIL 10 लाख करोड़ निवेश करेगी
अंबानी ने कहा कि भारत को एआई के युग से जोड़ने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होने एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया, जिसमें इंडिया में एआई के जरिए आने वाले बदलाव के केंद्र में जियो होगी। उन्होंने भारत को इंटेलिजेंस युग से जोड़ने के लिए तीन बड़े ऐलान किए।
एआई से आने वाले बदलाव में जियो बड़ी भूमिका निभाएगा
दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने 10 लाख करोड़ रुयये के इनवेस्टमेंट प्लान और सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का ऐलान किया। जियो की बढ़ती भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि भारत में एआई से आने वाले बदलाव में जियो बड़ी भूमिका निभाएगा।
जामनगर में मल्टी-GW AI-रेडी डेटा सेंटर्स पर काम शुरू
उन्होंने कहा कि अगले 7 सालों में रिलायंस के साथ मिलकर जियो 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसकी शुरुआत इस साल से हो जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन साहसिक पहल के जरिए जियो इंडिया सॉवरेन कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी। उन्होंने कहा, “पहला-गीगावाट स्केल डेटा सेंटर्स। हमने जामनगर में मल्टी-GW AI-रेडी डेटा सेंटर्स बनाना शुरू कर दिया है। 120MW इस साल ऑनलाइन हो जाएगा। “ |