search

गुमला में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, लोहरदगा के दो युवकों की दर्दनाक मौत

Chikheang 9 hour(s) ago views 330
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गुमला। झारखंड के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा गांव के समीप बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भोसको निवासी पंकज उरांव और विजय उरांव के रूप में हुई है।  

दोनों युवक मोटरसाइकिल से कुराग गांव गए थे और शाम को वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवडीहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान पंकज उरांव की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।  
इलाज के दौरान मौत

वहीं, विजय उरांव की स्थिति नाजुक देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान विजय उरांव ने भी दम तोड़ दिया।

दोनों युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164569