search

RRC Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी से शुरू, 5,349 पदों पर होगी भर्ती

LHC0088 3 hour(s) ago views 363
  

RRC Apprentice Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रसिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 21 फरवरी से अंप्रेटिसशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिसशिप के पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अंप्रेटिसशिप के लिए 23 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष व अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
RRC Apprentice Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवस्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें:
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162442