UP IT Grade Merit List 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी यूपीपीएससी की ओर से साइंस, संस्कृत, होम साइंस एवं कॉमर्स विषय के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है। भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं।
रोल नंबर के अनुसार चेक कर सकते हैं परिणाम
यूपीपीएसएसी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। अभ्यर्थी नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच के साथ ही मेरिट लिस्ट PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर Latest-News में जाएं।
- जिस विषय का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UP IT Grade Result 2026 Link
- साइंस
- संस्कृत
- होम साइंस
- कॉमर्स
विषय के अनुसार 6772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई
यूपीपीएससी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 6772 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं। इसमें से विज्ञान विषय के लिए 329, संस्कृत विषय के लिए 2772, गृह विज्ञान के लिए 2784 और कॉमर्स के लिए 887 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया गया है।
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द
यूपीपीएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफल हुए हैं उनके लिए मेंस एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही स्टार्ट किये जायेंगे। इसके लिए डेट्स इत्यादि की अन्य डिटेल पृथक से वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसके अलावा आयोग की ओर से कहा गया है कि भर्ती के लिए कटऑफ/ प्राप्तांक आदि की जानकारी भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अंतिम चरण में जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- BPSC TRE Bharti 2026: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, आवेदन अगले माह होंगे स्टार्ट |
|