search
 Forgot password?
 Register now
search

कोहरे के बहाने हर साल ट्रेन बंद करने की परंपरा, लोस में सांसद ने झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रद का उठाया मुद्दा

LHC0088 2025-12-4 10:36:38 views 961
  

लोकसभा में मामला उठाते पलामू सासंद विष्णुदयाल राम



संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द होने से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामला उठाया है।

सदन के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यानाकृष्ट कराते हुए सांसद विष्णुदयाल ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा ठंड के मौसम में कोहरे का बहाना बनाकर वर्षों से 12873/12874 हटिया-आनंद विहार अप/डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद कर दिया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसा लगता है कि ठंढ के मौसम में इस ट्रेन का परिचालन रद करने की एक परंपरा सी बन गयी है। पिछले वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर उक्त ट्रेन का परिचालन रद करने का निर्णय लिया था। लेकिन रेल मंत्री से जनता को आवगमन की कठिनाईयों से अवगत कराने पर उन्होंने उक्त ट्रेन को बंद करने के निर्णय को रद कर दिया था।

अब इस इस वर्ष भी रेलवे ने कोहरे का बहाना बनाकर 1 दिसम्बर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक बंद करने का निर्णय लिया है। बताया कि उक्त ट्रेन से सर्वाधिक लाभ पलामू संसदीय क्षेत्र के पलामू व गढवा जिले के लोगों को मिलता है।

देश की राजधानी से कनेक्ट होने व दिल्ली में उच्चतर चिकित्सा संस्थान में इलाज हेतु आने जाने के लिए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सर्वोत्तम साधन है। पलामू, गढ़वा, लातेहार (झारखंड) व सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल हैं।

इन जिलों के छात्र/छात्राओं, व्यवसायियों व मरीजों के आवागमन के साधन को बढ़ाने के बजाय तीन माह के लिए कम करना उचित नहीं है। सांसद ने बताया कि उक्त संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को भी पत्र लिखकर आग्रह किया है। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152177

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com