search

पश्‍च‍िम से बादल पहुंच रहे पूर्वांचल की ओर, हालांक‍ि बार‍िश की संभावना नहीं, बदलेगा मौसम

deltin33 4 hour(s) ago views 386
  

पूर्वांचल में बदल रहा मौसम, पश्चिम से आ रहे बादल, ठंडी हवाओं का जोर, बारिश की संभावना नहीं।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर होने के बीच अब एक बार फ‍िर से बादलों की सक्र‍ियता का दौर होने जा रहा है। हालांक‍ि बादल न तो सघन होंगे और न ही बार‍िश की संभावना कम है। दूसरी ओर वातावरण में नमी की कमी से बादलों के अध‍िक सक्र‍ियता की संभावना नहीं है। मगर, बादलों के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं का रुख पूर्वांचल में स‍क्र‍ियता लेकर आएगा।  

गुरुवार को मौसम का रुख ठंडी हवाओं की ओर रहा। वातावरण में पछुआ हवाओं का जोर रहा और वातावरण में हवाओं का रुख लोगों को ठंडक का अहसास कराता रहा। सुबह नौ बजे के बाद सूरज की रोशनी प्रभावी हुई तो ठंडी हवाओं का असर भी कमजोर नजर आया। वातावरण का रुख लोगों को दोबारा ठंडक का अहसास कराया है। इसके पीछे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्‍च‍िम में बूंदाबांदी ही अध‍िक ज‍िम्‍मेदार है। माना जा रहा है क‍ि अब दो तीन द‍िनों तक ठंडक का असर प्रभावी बना रहेगा।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 29.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 13.7°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम आर्द्रता 42% और अध‍िकतम 81% दर्ज की गई। आर्द्रता में कमी की वजह से बादलों की सक्र‍ियता नहीं होने की संभावना है। जबक‍ि पछुआ हवाओं का जोर रहा तो वातावरण में ठंडी हवाओं का असर पूर्वांचल में नजर आ सकती है। हालांक‍ि राजस्‍थान से आने वाली गर्म हवाओं का दौर भी सप्‍ताह भर में शुरू हो सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473483