search

धनबाद मेयर चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया संकल्प पत्र, शमशेर आलम की चुनावी रणनीति की समीक्षा

LHC0088 5 hour(s) ago views 992
  

धनबाद मेयर चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करते कांग्रेस नेता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक धनबाद क्लब हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए तैयार किया गया संकल्प पत्र (मैनिफेस्टो) भी विधिवत रूप से लांच हुआ।

बुधवार को हुई बैठक में धनबाद को क्लीन एंड ग्रीन बनाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़, ड्रेनेज सिस्टम सुधार, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण जैसी कई जनहितकारी वादे शामिल हैं। चुनावी गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर बूथ तक संगठन को मजबूत करते हुए जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाए। राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने सख्त संदेश दिया कि जो कार्यकर्ता मेहनत करेंगे, उन्हें पार्टी पुरस्कृत करेगी। चुनाव के बाद निष्क्रिय पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक नेता एवं पदाधिकारी के बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा की जाएगी और एक-एक बूथ का मूल्यांकन हाेगा। मौके पर झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे, जलेश्वर महतो, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, अभिजीत राज, नवनीत नीरज, रवींद्र, रवि रंजन उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162469