search

गुरुग्राम में 10 दिन में भरे जाएंगे सड़कों के 5000 गड्ढे, अभियान के प्रथम चरण के लिए रखा गया यह लक्ष्य

deltin33 7 hour(s) ago views 325
  

गुरुग्राम में जगह-जगह इस गड्ढाें में तब्दील हैं सड़कें l जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने के लिए 10 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नगर निगम के अधीन आने वाली सभी सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।

अभियान के माध्यम से सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बुधवार को निगम कार्यालय में हुई अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी ने म्हारी सड़क पोर्टल पर प्राप्त सड़कों से संबंधित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की।

अंकिता चौधरी ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में कम से कम पांच हजार गड्ढों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभागों को आवश्यक संसाधन जुटाने और कार्य को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि मरम्मत लंबे समय तक टिकाऊ रहे और नागरिकों को बार-बार समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समाधान प्राथमिकता, तत्परता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

  

अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी। सौजन्य : निगम

बैठक में चीफ इंजीनियर विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा पोर्टल पर दर्ज शिकायतें प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा अनिवार्य है।
सीएचएस पोर्टल की शिकायतों के समाधान पर जोर

बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि केवल म्हारी सड़क पोर्टल ही नहीं, बल्कि सीएचएस पोर्टल पर सड़कों से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका भी त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें शीघ्र निपटाया जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की 241 सड़कों को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी, रेखा सरकार ने 802 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें सड़कों पर गड्ढों या अन्य समस्याओं की जानकारी हो तो वे संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473519