LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 680
ओडिशा10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
लावा पांडे, बालेश्वर। ओडिशा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा आज यानी कि बृहस्पतिवार 19 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से बच्चे परीक्षा देंगे लेकिन सुबह 8:15 पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र का फाटक खोला जाएगा जब विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
राज्य में इस वर्ष कुल 5,61,979 बच्चे 3,082 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे। यह परीक्षा इसी महीने के 19 फरवरी से लेकर अगले महीने 2 मार्च तक चलेगा। परीक्षा का आज पहला दिन एम आई एल का परीक्षा है। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया था।
बालेश्वर में कुल 183 परीक्षा केंद्र
बालेश्वर जिले में कुल 32,256 बच्चे इस बार दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। जिले में कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा 12 प्रश्न पत्र हब बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाया गया है।
परीक्षा केंद्र में तैनात कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मोबाइल फोन प्रयोग नहीं कर सकता इसके लिए राज्य सरकार की ओर से शक्ति निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए त्रिस्तरीय स्क्वाड का व्यवस्था किया गया है।
परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सख्त निर्देश दिए गए हैं। |
|