search

सीएम योगी और अखिलेश यादव ने प्रदेश वासियों को दीं रमजान की शुभकामनाएं, भाईचारे का दिया संदेश

Chikheang 3 hour(s) ago views 647
  



राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को पवित्र रमजान माह की शुभकामनाएं दी हैं।  

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, बंधुता और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि रमजानुल मुबारक माह में हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश करता है।

पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके संदेश को याद करने का यह अवसर है। रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना है।

यह भी पढ़ें- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया बड़ा एलान; दिल्ली के बंगला अलॉट पर भी तोड़ी चुप्पी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164185