search

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण, AI आधारित चिकित्सा प्रणाली होगी लागू

cy520520 3 hour(s) ago views 698
  

स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी से मुलाकात करते एक्टयूवी, यूएसए के संस्थापक एवं सीईओ ड्रैगन स्मिथ।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित चिकित्सा प्रणाली लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को अमेरिका स्थित कंपनी एक्टयूवी के फाउंडर एवं सीईओ ड्रैगन स्मिथ द्वारा डलास, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मई माह में स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम इस दौरे पर जाएगी, जहां उन्नत चिकित्सा अवसंरचना, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तथा एआइ समर्थित डायग्नोस्टिक माडल का अध्ययन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में तकनीक आधारित चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है।
भारत मंडपम में वैश्विक तकनीकों का प्रदर्शन, अजय कुमार ने किया प्रतिनिधित्व नई

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16 फरवरी से जारी अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एवं टेक्नोलाजी समिट में विश्वस्तरीय चिकित्सा उपकरण, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक्स प्लेटफार्म, टेलीमेडिसिन माड्यूल तथा एआइ-संचालित क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के कारण स्वास्थ्य मंत्री स्वयं इसमें शामिल नहीं हो सके और उन्होंने विभाग के प्रतिनिधि के रूप में भेजा, ताकि नवीनतम चिकित्सा नवाचारों का अध्ययन कर राज्य में उनके क्रियान्वयन की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
स्वास्थ्य दो चरणों में लागू होगी एआइ-समर्थित प्रणाली

कार्ययोजना के अनुसार प्रथम चरण में राज्य के सभी मेडिकल कालेजों को एआइ समर्थित हेल्थ इन्फार्मेशन सिस्टम, डिजिटल रेडियोलाजी एनालिसिस, पैथोलाजिकल आओटोमेशन एवं क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

द्वितीय चरण में जिला एवं सदर अस्पतालों को इन तकनीकों से एकीकृत किया जाएगा, जिससे कैंसर, कार्डियोवैस्कुलर रोग, सेरेब्रोवैस्कुलर स्ट्रोक सहित अन्य जटिल बीमारियों का प्रारंभिक एवं सटीक निदान सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य चिकित्सा सेवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

एआइ आधारित हेल्थकेयर अवसंरचना के माध्यम से रोगों की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार प्रबंधन और बेहतर क्लिनिकल परिणाम संभव होंगे। विशेष रूप से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

सीईओ ड्रैगन स्मिथ ने झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एआइ-आधारित परीक्षण, प्रिसिजन डायग्नोस्टिक्स एवं रियल टाइम हेल्थ मानिटरिंग तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार ला सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159882