search

हाजीपुर में रेलवे चोरी का आरपीएफ ने किया भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, बैटरी और प्लेट बरामद

Chikheang 3 hour(s) ago views 145
  

हाजीपुर में रेलवे के चोरी के बैटरी और प्लेट के साथ प्राइवेट ट्रैक पेट्रोल मैन सहित चार गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने चोरी के बैटरी एवं लोहे के प्लेट के साथ दो निजी रेलकर्मी को कुढ़नी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, उसके निशानदेही पर आरपीएफ ने गोरौल थाना के इस्माइलपुर बाजार स्थित कबारी दुकान से लोहा के प्लेट और बैटरी के साथ दो कबारी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

आरपीएफ ने 15 पीस रेलवे के सिग्नल विभाग का चोरी किया हुआ बैटरी एवं 6 पीस रेल पथ में प्रयोग किए जाने वाला स्पेशल बेरिंग प्लेट बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया चोर एवं कबारी दुकानदार के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हाजीपुर पर प्राथमिकी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर उनके द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

यह जानकारी आरपीएफ थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में उपनिरीक्षक विपिन कुमार एवं बाल सदस्य के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुढ़नी स्टेशन पर गश्त एवं जांच के दौरान अभिनंदन कुमार एवं मनीष कुमार दोनों प्राइवेट ट्रैक पेट्रोल मैन (रेल कर्मी) को चोरी किया गया एक-एक रेलवे के सिग्नल विभाग में प्रयोग किए जाने वाला बैटरी के साथ पकड़ा गया।

वहीं चोरी में प्रयोग किए जाने वाला निजी मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों से पूछताछ एवं उसके निशान देही पर इस्माइलपुर बाजार थाना गोरौल स्थित सोनू कुमार तथा भोला कुमार कबाड़ दुकान संचालक के यहां छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान 13 पीस रेलवे के सिग्नल विभाग का चोरी किया गया बैटरी 6 रेल पथ में प्रयोग किए जाने वाले स्पेशल बेरिंग प्लेट बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
बरामद सामान

  • 15 पीस रेलवे का सिग्नल विभाग का बैटरी
  • छह पीस रेल पथ में प्रयोग किए जाने वाला स्पेशल बेरिंग प्लेट

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति का नाम पता

  • अभिनंदन कुमार पिता दिनेश राय ग्राम राजखंड थाना गोरौल जिला वैशाली (प्राइवेट ट्रैक पेट्रोल मैन)
  • मनीष कुमार पिता रामविलास राय ग्राम राजखंड थाना गोरौल जिला वैशाली (प्राइवेट ट्रैक पेट्रोल मैन)
  • भोला कुमार पिता प्रमोद शाह ग्राम इस्माइलपुर थाना गोरौल जिला वैशाली (कबाड़ दुकान संचालक सह रिसीवर)
  • सोनू कुमार पिता प्रमोद साह ग्राम इस्माइलपुर थाना गोरौल जिला वैशाली (कबाड़ दुकान संचालक सह रिसीवर)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164104