search

कैलिफोर्निया में हिमस्खलन ने मचाई तबाही: 9 स्कीयरों में से 8 के शव बरामद, एक अब भी लापता

cy520520 1 hour(s) ago views 286
  

कैलिफोर्निया में हिमस्खलन में लापता हुए 9 स्कीयरों में से 8 मृत पाए गए (फोटो- एक्स)



रॉयटर, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार को पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताहो क्षेत्र के कैसल पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौ स्कीयरों में से आठ स्कीयरों की मौत हो गई है। बचाव दलों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

नेवादा काउंटी की शेरिफ शानन मून ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए कहा, “बचाव टीमें पूरी शिद्दत से काम कर रही हैं, लेकिन आठ सदस्यों को खोना एक बड़ी त्रासदी है। हम अभी भी एक लापता सदस्य की तलाश कर रहे हैं और उसे खोजने की हर संभव कोशिश जारी है।“

यह हादसा मंगलवार तड़के हुआ जब स्कीयरों का एक समूह कैसल पीक पर मौजूद था। अचानक हुए हिमस्खलन के कारण पूरा समूह इसकी चपेट में आ गया। शुरुआत में राहत और बचाव कार्य के दौरान छह स्कीयरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, लापता नौ अन्य लोगों में से आठ की जान नहीं बचाई जा सकी।

क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण बचाव अभियान में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चेतावनी दी है कि वे ऊंचे पहाड़ी इलाकों और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159768