search

झारखंड नगर निकाय चुनाव: JMM ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

deltin33 8 hour(s) ago views 555
  

केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के साथ-साथ अपने सहयोगी दल कांग्रेस पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसे दलीय रंग देने में जुटी हैं।

उन्होंने कहा कि झामुमो पहले से स्पष्ट करता रहा है कि यह चुनाव गैरदलीय है और इसे उसी भावना से लड़ा जाना चाहिए। बावजूद इसके भाजपा और कांग्रेस खुले तौर पर अपने-अपने दल और चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा इस चुनाव को सांप्रदायिक और राजनीतिक नजरिये से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस नेता भी खुलेआम पार्टी प्रचार में लगे हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि काफी समय तक झामुमो ने संयम बरता, लेकिन परिस्थितियों के कारण अब पार्टी को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने राज्य चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग से मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
शहर के विकास के लिए बढ़े मतदान प्रतिशत की जरूरत

झामुमो प्रवक्ता ने रांची में कम मतदान प्रतिशत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव में मात्र 38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शहर के विकास के लिहाज से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मजबूत और जवाबदेह नगर सरकार के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है।

उन्होंने बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और सभी वर्गों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य का नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं और यदि रांची नगर सरकार का नेतृत्व भी झामुमो समर्थित प्रतिनिधियों के हाथ में होगा तो शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और अधिक मतदान दोनों जरूरी हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473318