LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 589
अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने के बाद योगेंद्र कुमार अवस्थी। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के लिए कांटे की टक्कर रही। अध्यक्ष पद पर मतगणना के आखिरी चरण में योगेन्द्र कुमार अवस्थी ‘लल्लन’ ने बाजी पलटते हुए दिनेश कुमार शुक्ल को 62 वोटों से हरा दिया। महामंत्री के लिए बिनय कुमार मिश्रा शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रहे। उन्होंने सुशील कुमार सिंह को 82 मतों से हराकर विजय हासिल की। गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री और संयुक्त मंत्री प्रशासन के प्रत्याशी की गिनती होगी।
बार एसोसिएशन कार्यालय के ऊपरी मंजिल में राम अवतार महाना हाल में में बुधवार की सुबह तय समय 10 बजे से एक घंटा देरी से मतगणना शुरू हुई। मतगणना में लगाए गए सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों ने प्रत्याशियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधि के सामने सील मतपेटियों को खोला। प्रत्याशियों की उपस्थिति में ही मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। यह काम शाम करीब चार बजे तक चला। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष और महामंत्री पद के मतों की गिनती के लिए अलग-अलग बेंच लगाई गईं थीं।
महामंत्री पद पर पहला परिणाम करीब पौने नौ बजे घोषित किया गया। बिनय कुमार मिश्रा को विजयी घोषित किया गया। विजयी घोषित होते ही उनके समर्थकों ने कचहरी के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस सुरक्षा में उन्हें मतगणना स्थल से बाहर लाई तो समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। आतिशबाजी होने लगी। पुलिस सुरक्षा में उन्हें घर ले जाया गया। इसके करीब आधे घंटे बाद अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र कुमार अवस्थी ‘लल्लन’ को विजयी घोषित किया गया।
उन्हें भी पुलिस सुरक्षा में लेकर बाहर आई तो पहले से कचहरी के बाहर जमा सैकड़ों समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समर्थकों ने उन्हें गले लगा लिया। इससे वह भावुक हो गए। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजी की। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें भी घर ले जाया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि दोनों पदों के सभी प्रत्याशियों ने मतगणना में पूरा सहयोग किया। इसीलिए शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना होती रही। भारतीय पूर्व सैनिक संघ के संयोजक सूबेदार मेजर केके सिंह के निर्देशन में 25 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों ने वोटों की गिनती की।
चुनाव परिणाम : किसे कितने वोट मिले
अध्यक्ष प्रत्याशियों की स्थिति
क्रम प्रत्याशी प्राप्त वोट
1
योगेन्द्र कुमार अवस्थी
1453
2
दिनेश Kumar शुक्ल
1391
3
सर्वेश कुशवाहा
1114
4
संदीप कुमार सिंह
893
5
रवीन्द्र शर्मा
487
6
सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा
174
7
रमेश चन्द्र वर्मा
107
—
अवैध मत
39
कुल योग
5658
महामंत्री प्रत्याशियों की स्थिति
क्रम प्रत्याशी प्राप्त वोट
1
बिनय कुमार मिश्रा
1801
2
सुशील कुमार सिंह
1719
3
रुद्र प्रताप सिंह
1233
4
रामजी दुबे
496
5
हेमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
146
6
सत्येन्द्र सिंह गौतम
98
7
संजीव कुमार यादव
55
8
चन्द्रशेखर तिवारी
33
9
संगीता द्विवेदी
32
—
अवैध मत
45
कुल मत
5658
अधिवक्ताओं के हित में काम करेंगे। मेरे कार्यकाल में किसी अधिवक्ता का उत्पीड़न नहीं होगा। बार और बेंच केसाथ मिलकर काम किया जाएगा। युवा अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनवाना प्राथमिकता में शामिल है। बार एसोसिएशन के फंड बढ़ाते हुए अधिवक्ताओं के गंभीर बीमार होने पर आर्थिक मदद की जाएगी। अधिवक्ता कल्याण निधि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख कराने का प्रयास होगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह लेते हुए कनिष्ठ अधिवक्ताओं को साथ लेकर काम कराए जाएंगे।
-योगेन्द्र कुमार अवस्थी ‘लल्लन’, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
बार-बेंच और शासन-प्रशासन से सामंजस्य बनाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराएंगे। समन्वय समिति की बैठक नियमित कराते हुए उसमे तय बातों पर अमल कराया जाएगा। मैने जीतने से पहले भी कहा था कि अगर मैं जीता तो नए चेंबर बनवाना प्राथमिकता रहेगी। कचहरी में साफ-सफाई, न्यायालयों में अधिवक्ताओं व वादकारियों के बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। किसी अधिवक्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
-बिनय कुमार मिश्रा, नवनिर्वाचित महामंत्री
- |
|