search

जामताड़ा में चमेली तो मिहिजाम में सुधा सबसे आगे, नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब-किताब

LHC0088 Yesterday 23:26 views 352
  

20 फरवरी तक तीसरी बार प्रत्याशियों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब।



जागरण संवाददाता, जामतड़ा। जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अब तक दो बार अपने चुनावी खर्च का हिसाब प्रशासन को सौंप दिया है। प्रस्तुत किए ब्यौरों के अनुसार जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में चमेली देवी और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में सुधा देवी अपने-अपने क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च करने वाली प्रत्याशी बनकर उभरी हैं।

जामताड़ा नगर पंचायत से चुनाव लड़ रहीं चमेली देवी ने अब तक कुल 1,28,576 रुपये खर्च किए हैं। खर्च के मामले में वह सभी प्रत्याशियों से आगे हैं। उनके बाद आशा गुप्ता का नाम आता है, जिन्होंने 1,08,874 रुपये व्यय किए हैं। वहीं लवली दुबे ने अब तक 92669 रुपये खर्च कर तीसरा प्रमुख स्थान हासिल किया है।

इसी क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीना कुमारी ने 76,888 रुपये खर्च किए हैं। हालांकि वह शीर्ष तीन में शामिल नहीं हैं। वहीं जामताड़ा से अर्जना कुमारी ने सबसे कम 15,698 रुपये खर्च किए हैं। चुनाव प्रचार के लिए बैनर-पोस्टर, जनसंपर्क अभियान, वाहन भाड़ा, प्रचार सामग्री और कार्यकर्ताओं की व्यवस्था पर यह राशि खर्च की गई है।

दूसरी ओर मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में सुधा देवी खर्च के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 25,440 रुपये खर्च किए हैं। मिहिजाम में अन्य प्रत्याशियों की तुलना में यह राशि सबसे अधिक है। दूसरे स्थान पर नीना गुप्ता हैं, जिन्होंने अब तक 16 हजार रुपये व्यय किए हैं। तीसरे स्थान पर बेबी देवी है। इन्होंने अब तक 15,026 रुपये खर्च किए हैं। चौथे स्थान पर सोना कुमारी का नाम है, जिनका खर्च 11,645 रुपये दर्ज किया गया है।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार जयश्री देवी ने अब तक 7,358 रुपये खर्च किए हैं। मिहिजाम में खर्च का आंकड़ा जामताड़ा की तुलना में अपेक्षाकृत कम है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यहां चुनाव प्रचार अपेक्षाकृत सीमित संसाधनों में चलाया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-समय पर अपने खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित सीमा के भीतर रहकर ही प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी बार प्रस्तुत किए गए इन आंकड़ों से साफ है कि कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संसाधनों का खुलकर उपयोग कर रहे हैं। वहीं तीसरी बार हिसाब 20 तारीख को देना है।  
जामताड़ा : खर्च करने वाले टॉप 5 प्रत्याशी

    क्रमांक नाम खर्च (रु.)
   
   
   1
   आश गुप्ता
   2,08,874
   
   
   2
   चमेली देवी
   1,28,576
   
   
   3
   लवली दुबे
   92,669
   
   
   4
   रीना कुमारी
   76,888
   
   
   5
   मुक्ता मंडल
   42,258
   
मिहिजाम : खर्च करने वाले टॉप 5 प्रत्याशी

    क्रमांक नाम खर्च (रु.)
   
   
   1
   सुधा देवी
   25,440
   
   
   2
   नीना शर्मा
   16,000
   
   
   3
   बेबी देवी
   15,026
   
   
   4
   सोना कुमारी
   11,645
   
   
   5
   कबीता देवी
   9,661
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162094