search

बुलंदशहर में पुलिस ने रुकवाई थी किशोरी की शादी, अब दारोगा पर लगा ₹1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप; वीडियो वायरल

LHC0088 Yesterday 23:26 views 921
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का विवाह रोकने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर दी थी। दारोगा ने किशोरी के स्वजन समेत 69 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पीड़िता के स्वजन ने चौकी प्रभारी दारोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

15 फरवरी को क्षेत्र के गांव में मुस्लिम परिवार की दो बहनों की बरात जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव से आई थी। इसमें एक बहन 16 वर्षीय है। चाइल्ड लाइन टीम के प्रभारी अभिषेक कुमार के साथ पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी का विवाह करने से रोक दिया।

इस पर स्वजन व ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों व स्वजन ने पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम के साथ अभद्रता की और धक्का मुक्की की। विरोध होने के बावजूद पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई। वहीं दूसरी बालिग बहन का विवाह संपन्न हुआ। उधर किशोरी के स्वजन का आरोप है कि दारेगा ने स्वजन पर किशोरी की शादी कराने देने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

दारोगा के स्वजन से वार्ता करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्वजन ने दारोगा काे रिश्वत नहीं दी। इस पर गांव में पहुंचे चौकी प्रभारी ने स्वजन से अभद्रता की और जबरन किशोरी को अपने साथ लेकर चले गए। बाद में दूसरी बालिग बहन की शादी कर दी गई।

थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि दारोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप निराधार हैं। चाइल्ड लाइन टीम प्रभारी की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दारोगा विनय कुमार की तहरीर पर किशोरी के स्वजन 19 नामजद व 50 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पुलिस के साथ अभद्रता व धक्का मुक्की करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162094