संवाद सहयोगी, गिरिडीह। मधुपुर- कोडरमा रेल मार्ग पर रेंबा रेलवे स्टेशन समीप पोल संख्या 56/1 जगह भंडारों गांव के युवक विक्रम वर्मा ने मंगलवार रात पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। ट्रेन से कटने के पहले 09.25 में अपने चचेरे भाई विपिन कुमार वर्मा को बताया कि हम रेंबा स्टेशन में हैं। तुरंत आकर मिलो। और फोन काट दिया।
इस दौरान सूचना पर चचेरे भाई और गांव के पड़ोसी लोग स्टेशन पहुंचे और खोजबीन शुरू की गई। नहीं मिला फिर गांव वाले घर वापस चले गए। कुछ देर बाद स्टेशन में कार्यरत कर्मी ने मृतक स्वजन को सूचना दी कि स्टेशन से कुछ दूरी ढाबातरी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन से कटा है।
सूचना मिलते ही स्वजन पहुंचे और देखने पर मृतक विक्रम वर्मा के रूप में पहचान की गई। बताया कि विक्रम का अगले 14 मार्च को बिरनी के मदरखा गांव में शादी तय हुई थीं। रिश्ते के लिए फलदान भी हो चुका था। विक्रम घटना के कुछ देर पूर्व 08.45 में अपना घर से ही शादी होने वाली लड़की से बात भी की।
उसके बाद ही वह ट्रेन आने का समय देख कर ट्रैक पर पहुंचकर जान गंवा दिया। विक्रम गांव में राशन दुकान चलाता था तथा अपने तीन भाई में सबसे छोटा था। घटना के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम नहीं करने के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा पर शव को स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इधर झामुमो केंद्रीय सचिव प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिप सदस्य विजय पांडेय, कुलदीप शरण, मुस्लिम अंसारी, शिवशंकर वर्मा, राजेश वर्मा आदि लोग पहुंचकर पीड़ित स्वजनों को ढाढ़स बंधाया। |